स्टेट हेड छत्तीसगढ़ पूर्वी सोनी
पदोन्नति सहित लंबित मांगों को लेकर पटवारी संघ लामबंद, 13 अक्टूबर से हड़ताल पर बैठे पटवारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर राजस्व पटवारी संघ ने आंदोलन तेज कर दिया है। पीवी ऐप की व्यावहारिक समस्याओं के निराकरण, वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति संबंधी लंबित मांगों को लेकर पटवारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। मांगों का निराकरण नहीं होने के कारण पटवारी 13 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

