Tuesday, March 24, 2026
spot_img
Homeखास खबरझारखंड में चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे धरमलाल कौशिक...

झारखंड में चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे धरमलाल कौशिक…

लोकसभा चुनाव के निमित पूर्वी विधानसभा की बैठक जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्याक्षता में संपन्न हुआ।                                                 

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह विधायक बिल्हा बिलासपुर छत्तीसगढ़ धरमलाल कौशिक, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नि, प्रदेश महामंत्री सह लोकसभा प्रभारी मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सह लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद, पूर्वी विधानसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह, विधानसभा संयोजक मिथिलेश यादव सहित अन्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।               

इस अवसर पर कौशिक ने कहा कि सोरेन सरकार ने पिछले कुछ वर्षों से प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर रखा है। पिछले 10 वर्षों में केंद्र की हर कल्याणकारी योजनाओं में अड़ंगा लगाकर झारखंड को शोषित बनाकर रखा है। लेकिन अब झारखंड की जनता ने प्रदेश की उन्नति के लिए भाजपा को जिताने का संकल्प कर लिया है और इसीलिए भाजपा को मजबूत समर्थन मिल रहा है।भारतीय जनता पार्टी से बेहतर विकल्प झारखण्ड के लिए कोई और नहीं है क्योंकि जिस प्रकार पिछले कुछ वर्षों से झारखण्ड का शोषण किया गया है। उसके विदाई का झारखंड की जनता ने मन बना लिया है। झारखण्ड की जनता इस चुनाव को भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने के सुनहरे अवसर के रूप में देख रही है। झारखंड की तकदीर एवं तस्वीर बदलने के लिए भाजपा जरुरी है। क्योंकि सोरेन सरकार का रवैया झारखंड के विकास के लिए निष्क्रिय है। सोरेन सरकार केवल सत्ता को अपना उद्देश्य मानती है सेवा को नहीं। भाजपा इस बार लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में प्रचंड विजय दर्ज करेगी।

RELATED ARTICLES

Recent posts