Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeछत्तीसगढ़कोरबाकिसानों से अधिक कटौती का दावा, प्रशासनिक चुप्पी पर भी उठे सवाल....

किसानों से अधिक कटौती का दावा, प्रशासनिक चुप्पी पर भी उठे सवाल….

कोरबा जिले के सेवा सहकारी समिति निरधी में धान खरीदी के दौरान तौल प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं सामने आए हैं। किसानों का कहना है कि समिति द्वारा निर्धारित किसानो से अधिक वजन काटा जा रहा है, और प्रबंधक द्वारा 41किलो से अधिक वजन पर धान मंगाया जाता है जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों के अनुसार, अनाज तौल के समय बोरी के वजन के नाम पर तय किसानो से ज्यादा कटौती की जा रही है। शासन के नियम में 40 किलो 600 700 ग्राम वजन एक तौल में लिया जाना है पर प्रबन्धक द्वारा 41किलो 500 ग्राम व 41 किलो 200 तक वजन लिया जा रहा है 

पहले से ही महंगाई, खाद-बीज और खेती की बढ़ती लागत से परेशान किसानों के लिए यह समस्या उनकी मुश्किलों को और बढ़ा रही है।

समिति द्वारा बड़ी मात्रा में अनाज जमीन पर गिराकर उसे अलग-अलग बोरियों में भरकर तौला जा रहा है, ताकि नमी (सूक्ति) को लेकर कोई सवाल न उठे। इससे अनाज की गुणवत्ता और तौल की निष्पक्षता दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस पूरे मामले में जब संबंधित प्रबंधक से बोला गया तो प्रबंधक द्वारा गोलमाल जवाब दिया गया इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिस्टम किस तरह से मनमाने ढंग से काम कर रहा है।

RELATED ARTICLES

Recent posts