बिलासपुर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की जिला इकाई बिलासपुर का वर्ष 2026-27 का निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।
सर्किट हाउस में आयोजित बैठक एवं स्वागत कार्यक्रम में पत्रकारों के हित, अधिकार और कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया में ये वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे:-
प्रदेश महासचिव शशांक दुबे, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार तिवारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष राधेश्याम कोरी, प्रदेश संगठन सचिव डॉ. संजय चक्रधारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष साहू, सोमनाथ चंद्रा तथा प्रभारी ओमप्रकाश साहू।
नई कार्यकारिणी 2026-27
जिला अध्यक्ष:- प्रभात सोनछत्र
उपाध्यक्ष:- लता गुप्ता
महासचिव:- सागर सोनी
संगठन सचिव:-पुष्पा साहू
कोषाध्यक्ष:- नीरज साहू
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रभात सोनछत्र ने कहा – _”मैं पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, अधिकार और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। संगठन को जिले के प्रत्येक पत्रकार तक पहुंचाने का प्रयास रहेगा।
नवनिर्वाचित महासचिव सागर सोनी ने कहा -“संगठन की एकता ही हमारी ताकत है। हम सभी पत्रकार साथियों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाएंगे और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। युवाओं को पत्रकारिता में आगे बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएं भी बनाई जाएंगी।कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने नई टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अंत में संगठन की आगामी गतिविधियों और विस्तार योजना पर चर्चा हुई।
बिलासपुर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की जिला इकाई बिलासपुर का वर्ष 2026-27 का निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।
सर्किट हाउस में आयोजित बैठक एवं...