Homeखास खबरसप्तमी पर मां महामाया के दरबार पहुंचे डॉ. चरणदास महंत, त्रिलोक श्रीवास...

सप्तमी पर मां महामाया के दरबार पहुंचे डॉ. चरणदास महंत, त्रिलोक श्रीवास ने समर्थकों सहित किया आत्मीय स्वागत रतनपुर में कांग्रेस नेताओं ने किया नेता प्रतिपक्ष का अभिनंदन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष सिंह ठाकुर भी रहे मौजूद…..

बिलासपुर/रतनपुर। मां महामाया की पावन नगरी रतनपुर में सप्तमी के शुभ अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत मां महामाया मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने पहुंचे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने दर्जनों सहयोगियों एवं समर्थकों के साथ डॉ. महंत का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

धार्मिक नगरी रतनपुर में मां महामाया के दर्शन के लिए पहुंचे डॉ. चरणदास महंत के आगमन पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं एवं समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने साथियों के साथ उनसे मुलाकात कर आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष सिंह ठाकुर की उपस्थिति भी रही।

समर्थकों सहित त्रिलोक श्रीवास ने किया अभिनंदन

स्वागत कार्यक्रम में त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ मनोज श्रीवास, आयुष सिंह राज, कृष्णा श्रीवास, चरण सिंह राज, शुभम श्रीवास, महेश मिश्रा, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा, रमेश शिकारी, राधेश्याम एवं विनोद यादव उपस्थित रहे।

वहीं, रतनपुर से आशीष शर्मा, नीरज जायसवाल, राजा रावत एवं रवि रावत सहित अन्य सहयोगियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सप्तमी के पावन अवसर पर मां महामाया के दर्शन के लिए पहुंचे डॉ. चरणदास महंत के स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं समर्थकों की सहभागिता रही। इस दौरान सभी ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

RELATED ARTICLES

Recent posts

बिलासपुर में खनिजों के अवैध उत्खनन-परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त…..

रेत, गिट्टी और चूना पत्थर डस्ट का अवैध परिवहन करते मिले वाहन, खनिज विभाग ने की कार्रवाई बिलासपुर। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और...