बिलासपुर बिरकोना रोड स्थित पत्रकार कॉलोनी के पीछे वार्ड क्रमांक 65 के श्याम नगर पर्वती बिहार में कमरछठ (हलषष्ठी) पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मोहल्ला के समस्त माताओं ने अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और कमरछठ का व्रत रखा।कमरछठ पर्व को लेकर सुबह से ही श्याम नगर पर्वती बिहार में उत्साह का माहौल रहा
महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा स्थल पर पहुंचकर हलषष्ठी पूजा की। पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां व्रती महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर हलषष्ठी माता की कथा का ध्यान पूर्वक सुना।मान्यता के अनुसार माताएं अपनी संतान की दीर्घायु और उनके जीवन में सुख-समृद्धि की कामना से यह कठिन व्रत रखती हैं।
पर्व के दौरान महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक पूजा सामग्री अर्पित कर परिवार की खुशहाली और संतान की रक्षा के लिए प्रार्थना की। पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को कमरछठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सामूहिक रूप से एक दूसरे को आपसी में प्रसाद बांटे पूरे श्याम नगर पर्वती बिहार में धार्मिक ढंग से उत्साह पूर्वक कमरछठ पूजा किया गया।





