
बिलासपुर -:- बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों का मुद्दा लंबे समय से उठता रहा है। गड्ढों से भरी सड़कें,उड़ती धूल और अधूरे निर्माण कार्यों से परेशान आम नागरिकों के बीच अब डामर की बढ़ती कीमतों और ठेकेदारों को अतिरिक्त भुगतान के मुद्दे ने एक नई बहस छेड़ दी है। कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने पहले भी क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर आवाज उठाई थी। अब उनका सवाल है कि जब निर्माण लागत बढ़ने से ठेकेदारों को राहत देने की व्यवस्था की जा रही है, तो सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं का समाधान कर जनता को राहत कब मिलेगी?


