Homeछत्तीसगढ़खनिज टीम घुटकू में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की बड़ी...

खनिज टीम घुटकू में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की बड़ी कार्यवाही…

 

बिलासपुर-: रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की कार्यवाही पर निकली खनिज टीम द्वारा आज दिनांक 06/07/2021 को ग्राम घुट्कु स्थित रेत घाट में दबिश दी गई जहां पर अवैध रेत उत्खनन करते 1 नग पोक्लैन तथा 2 नग ट्रैक्टर को मौक़े पर जप्त किया गया तथा पोक्लैन को आगामी आदेश तक सील किया गया । घुटकू रेत खदान के संचालक सौरभ श्रीवास के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है । खनिज अमले द्वारा आगे कार्यवाही जारी रखते हुए ग्राम पहन्दा, तहसील: कोटा स्थित रेत खदान में भी रेत का अवैध उत्खनन करते एक नग पोक्लैन तथा एक नग टीपर को जप्त कर पोक्लैन को सील किया गया। खदान संचालक अजय सिंह के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं रेत खनिज नियम 2019 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Recent posts

रक्तदान से पर्यावरण संरक्षण तक योगदान, घनश्याम श्रीवास को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान….

यातायात सुरक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी बिलासपुर //समाज के प्रति समर्पण, मानवीय संवेदना और जनजागरूकता के लिए निरंतर...