Wednesday, March 25, 2026
spot_img
Homeखास खबरराज्य स्तरीय थांग-ता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता उद्घाटित...

राज्य स्तरीय थांग-ता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता उद्घाटित…

छत्तीसगढ़ थांग-ता संघ बिलासपुर द्वारा 15 एवं 16 अक्टूबर को सीएमडी कॉलेज ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय थांग-ता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है प्रतियोगिता का उद्घाटन महापौर  रामशरण यादव क्या एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम के सभापति शेख नजिरुद्दीन ने किया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह, कांग्रेस नेता आशीष गोयल के उपस्थिति में प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ।               

प्रतियोगिता के विषय में जानकारी देते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेख समीर न बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों के 200 से अधिक खिलाड़ि कोच मैनेजर रैफरी भाग ले रहे हैं प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ीयो का चयन आगामी राष्ट्रीयता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता तमिलनाडु कन्याकुमारी के लिये की जाएगी। 

प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए संघ के महासचिव घनश्याम सिंह,रमेश शर्मा,एसएम रिजवान,जितेंद्र साहू,ठाकुर करण सिंह,अशोक वर्मा,जावेद कोसले,ईश्वर टोंडर,संदीप कुर्रे,ईश्वर बर्मन,अरबाज अली आदि अपना योगदान दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Recent posts

विश्व क्षय दिवस पर जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित टीबी मुक्त अभियान के 100 दिवस की शुरुआत जिले की 62 पंचायतें पहली बार...

बिलासपुर / विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में विविध जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमएचओ...