Thursday, July 16, 2026
Homeखास खबरविकास खंड शिक्षा अधिकारी निकले औचक निरीक्षण पर, कई प्रधान पाठकों को...

विकास खंड शिक्षा अधिकारी निकले औचक निरीक्षण पर, कई प्रधान पाठकों को दिया कारण बताओ नोटिस…

रिपोर्ट:- करण अंचल मस्तूरी

मस्तूरी। शनिवार को मस्तूरी विकासखंड के शिक्षा अधिकारी अश्वनी भारद्वाज एवं एबीईओ भूपेंद्र कौशिक मस्तूरी क्षेत्र के नेवारी, ध्रुवाकारी, केवतरा, शुकुलकारी, जलसो, किरारी, बकरकूदा के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शालाओं में औचक निरीक्षण करने को निकले जहां प्राथमिक शाला जलसो समय से पूर्व बंद पाया गया, एवं माध्यमिक शाला सुकुलकारी में 4 शिक्षक पदस्थ है जिसमें सिर्फ प्रधान पाठक ही उपस्थित थे। बाकी 3 शिक्षक गोपीचंद नायक, रामकृपाल खांडे, भुनेश्वर पटेल, अनुपस्थित पाऐ गए, नेवारी के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में निरीक्षण के दौरान मध्यान भोजन में खीर के स्थान पर केवल खिचड़ी पकाते पाया गया, प्रधान पाठक द्वारा एमडीएम दैनिक रजिस्टर संधरित करते नहीं पाया गया,और माध्यमिक शाला का सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया।                                             

इन सभी को विकास खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी भारद्वाज के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

Recent posts

छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ बिलासपुर: प्रभात सोनछत्र अध्यक्ष, सागर सोनी महासचिव निर्वाचित….

बिलासपुर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की जिला इकाई बिलासपुर का वर्ष 2026-27 का निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।  सर्किट हाउस में आयोजित बैठक एवं...