Thursday, July 16, 2026
Homeखास खबरशहर के सभी मुख्य चौक चौराहे मे 70 से अधिक पुलिस अधिकारी...

शहर के सभी मुख्य चौक चौराहे मे 70 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी हुए चेकिंग मे शामिल…

बिलासपुर // शराब पीकर वाहन चलाने वालों के 25 जप्त वाहनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा

शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 25 लोगों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही के अंतर्गत 25 वाहन जप्त, कुल 55 पर कार्यवाही

कुल 181 MV एक्ट की कार्यवाही जिसमे 185 MV एक्ट में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के अतिरिक्त MV एक्ट के अंतर्गत अन्य कार्यवाही की गयी कुल 55 प्रकरण में शमन शुल्क 21300 रुपए लिया गया।

काले रंग की सनफ़िल्म कार मे लगाकर चलाने वाले के खिलाफ पुलिस की वैधानिक कार्यवाही मौके पर ही सन फ़िल्म उतारी गयी और भविष्य मे नहीं लगाने दी गयी समझासिस।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में बिलासपुर के सभी ग्रामीण थाना एवं शहर के निम्नांकित प्वाइंट महाराणा प्रताप चौक गांधी चौक,हुंडई चौक,महामाया चौक,मंगला चौक,श्रीकांत वर्मा मार्ग,
पर सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 25 लोगों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही के साथ ही कुल 55 लोगों के विरुद्ध यातायात नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही के दौरान 21,300 रुपए शमन शुल्क लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Recent posts

छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ बिलासपुर: प्रभात सोनछत्र अध्यक्ष, सागर सोनी महासचिव निर्वाचित….

बिलासपुर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की जिला इकाई बिलासपुर का वर्ष 2026-27 का निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।  सर्किट हाउस में आयोजित बैठक एवं...