Thursday, March 26, 2026
spot_img
Homeअपराधफिल्म स्टार सुमन्त तलवार ने निजात अभियान को नशा छोड़कर समाज के...

फिल्म स्टार सुमन्त तलवार ने निजात अभियान को नशा छोड़कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का बताया प्रशस्त माध्यम नशे के विरुद्ध संचालित निजात अभियान को देश,प्रदेश स्तर पर संचालित करने का किया समर्थन…

 

बिलासपुुर/- पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह द्वारा नशे के विरुद्ध बिलासपुर जिले में चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के साथ ही जिले में नशा सेवन करने वाले व्यक्तियों को नशा छोड़ कर समाज के मुख्यधारा से जुड़ने हेतु प्रोत्साहन करने निर्देशित किया गया है |                             

इसी तारतम्य जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में नशा उन्मूलन हेतु निजात अभियान का लगातार संचालन किया जा रहा है इसी तारतम्य में आज थाना सरकंडा क्षेत्र के खेल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय मार्शल आर्ट टूर्नामेंट के प्रोग्राम में साउथ फिल्म के सुपरस्टार सुमन्त तलवार आए हुए थे |         

जिन्होंने बिलासपुर पुलिस के द्वारा संचालित नशा उन्मूलन कार्यक्रम निजात का भरपूर सहयोग किया और इसे एक अच्छी पहल बताते हुए देश प्रदेश स्तर तक संचालित करने का समर्थन किया कार्यक्रम में आसपास के जिलों से आए करीब 500 लड़के लड़कियों एवं उनके परिजनों के साथ आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने नशा नहीं करने के संबंध में संकल्प लिया तथा अपने आसपास परिचितों को भी नशा उन्मूलन कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने आश्वासन दिया गया । निजात को सुपर स्टार सुमंत तलवार ने काफी सराहा और इस कार्यक्रम के लिए बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिंह की भरपूर सराहना की एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

Recent posts

खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे अंकित गौरहा, साइंस कॉलेज मैदान पर हक की लड़ाई तेज….

बिलासपुर -:- शहर के शासकीय राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय का खेल मैदान अब विवाद और विरोध का केंद्र बन गया है। जिस मैदान...