बिलासपुर/- संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बिलासपुर जिले के एसपी श्री संतोष सिंह के द्वारा नशे के विरुद्ध संचालित निजात अभियान के तहत नशे से दूर रहने जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य आज अतरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा क्षेत्र के विजयापुरम में स्थित आनंद पब्लिक स्कूल में सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता एवं टीम के द्वारा स्कूल के छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम एवं नशा करने से होने वाली परेशानी के संबंध में प्रोजेक्टर के माध्यम से छोटी छोटी मूवी दिखाकर जानकारी दिया गया । 