Sunday, May 31, 2026
Homeखास खबररेंज साइबर थाना का प्रारंभ पुलिस उप अधीक्षक संदीप कुमार पटेल, प्रथम...

रेंज साइबर थाना का प्रारंभ पुलिस उप अधीक्षक संदीप कुमार पटेल, प्रथम साइबर थाना प्रभारी मनोज नायक की पदस्थापना की गई….

बिलासपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साईबर थाने का किया वरच्युअल उद्घाटन •टीआई मनोज नायक होंगे प्रथम साइबर प्रभारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा गुरुवार को वरच्युअल उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक रेंज बिलासपुर, डॉ. आनंद छाबडा, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप कुमार पटेल (भापुसे) की गरिमामय उपस्थिति में शुभारम्भ किया गया।
राज्य में बढते सायबर अपराध एवं ऑनलाईन धोखाधडी के प्ररकणों देखते हुये सायबर थानों की मांग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छ.ग. राज्य के 05 पुलिस रेंजो रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा एवं बस्तर में सायबर पुलिस थाना खोलने का घोषणा किया गया था।

जिस पर पुलिस महानिदेशक द्वारा राज्य के 05 पुलिस रेंजो में अत्याधुनिकता तकनिकी तथा पुलिस सुविधाओं से युक्त सायबर पुलिस थानों का सेटअप तैयार किया गया। राज्य के सभी रेंज मुख्यालयों के सायबर पुलिस थाना का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा लोकार्पण किया गया सायबर पुलिस थाना प्रारंभ हो जाने से वर्तमान में बढ़ते सायबर अपराध की घटनाओं की रोकथाम एवं त्वरित कार्यवाही और सायबर अपराधों में अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रेंज बिलासपुर डॉ. आनंद छाबडा, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप कुमार पटेल (भापुसे) सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

रेंज के पहले सायबर पुलिस उप अधीक्षक के पद पर नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप कुमार पटेल (भापुसे) एवं पहले थाना प्रभारी के पद पर निरीक्षक मनोज नायक कि पदस्थापना की गई है। इनके साथ एस आई अजय वारे सहित 13 लोगो का सेटैप दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Recent posts

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशों पर सख्ती: किसानों के हित में खाद की कालाबाजारी पर प्रहार अवैध भंडारण पर कृषि विभाग की बड़ी...

बिना अनुमति गोदाम में रखा गया उर्वरक सीलबंद,नोटिस जारी बिलासपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार किसानों को खाद-बीज की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा...