Homeखास खबरअपर आयुक्त केएल चौहान बने सारंगढ़ के कलेक्टर कमिश्नर कार्यालय में दी...

अपर आयुक्त केएल चौहान बने सारंगढ़ के कलेक्टर कमिश्नर कार्यालय में दी गई बिदाई…

 

बिलासपुर/कमिश्नर कार्यालय में अतिरिक्त आयुक्त केएल चौहान को प्रशासनिक फेरबदल के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का कलेक्टर बनाया गया है। नई पदस्थापना पर कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा अपर आयुक्त  केएल चौहान को बिदाई दी गई।  

बिदाई समारोह में कमिश्नर केडी कंुजाम ने उनके बारे में कहा कि वे बेहद सौम्य हैं और हर विषय में उनका ज्ञान व्यापक है। उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चौहान ने कहा कि बिलासपुर संभाग के अपर आयुक्त के रूप में कार्य करने का बहुत अच्छा अनुभव रहा। अगर टीम अच्छी मिलती है तो काम भी अच्छे ढंग से कर सकते हैं। यहाँ के स्टाफ़ ने अच्छा काम किया और इस दौरान मुझे भी बहुत कुछ सीखने को मिला। कमिश्नर कार्यालय की ओर से  चौहान को शॉल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

RELATED ARTICLES

Recent posts

बिलासपुर में खनिजों के अवैध उत्खनन-परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त…..

रेत, गिट्टी और चूना पत्थर डस्ट का अवैध परिवहन करते मिले वाहन, खनिज विभाग ने की कार्रवाई बिलासपुर। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और...