Wednesday, May 27, 2026
Homeखास खबरसेवा सहकारी समिति सेंदरी में धान खरीदी को लेकर किसानों की बड़ी...

सेवा सहकारी समिति सेंदरी में धान खरीदी को लेकर किसानों की बड़ी समस्या सरकार के वादे अधूरे, टोकन न कटने से किसान परेशान…

बिलासपुर जिले की सेवा सहकारी समिति सेंदरी में धान खरीदी को लेकर किसानों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समिति से जुड़े किसान हफ्ते में दो से तीन बार समिति के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका टोकन नहीं कट पा रहा है।

किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा 31 जनवरी तक धान खरीदी का आदेश जारी किया गया है, लेकिन अब तक बड़ी संख्या में किसानों का टोकन नहीं कट सका है। इस कारण किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

किसानों का सवाल है कि क्या उनका धान घर पर ही रखा रह जाएगा?

किसानों का आरोप है कि सरकार यह दावा कर रही थी कि धान खरीदी पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। कई किसानों का 500 क्विंटल से लेकर 1000 क्विंटल तक धान अभी तक खरीदा नहीं गया है। केवल 200 क्विंटल का टोकन काटा जा रहा है, जबकि शेष धान का टोकन नहीं कट रहा।

किसानों का कहना है कि लगभग एक महीने से धान खरीदी चल रही है, लेकिन अभी तक बड़ी मात्रा में धान समिति में जमा  नही हो पा रहा है। इससे यह संदेह पैदा हो रहा है कि क्या सरकार धान खरीदी करने में असमर्थ है, जिसके कारण टोकन की समस्या सामने आ रही है।

वहीं दूसरी ओर, सेवा सहकारी समिति सेंदरी के प्रबंधक ने बताया कि किसान लगातार हफ्ते में दो से तीन बार टोकन के लिए समिति का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से टोकन नहीं कट पा रहा है। किसानों की परेशानी को देखते हुए समिति प्रबंधन द्वारा सरकार को पत्र भी भेजा गया है, ताकि इस समस्या का जल्द समाधान हो सके।

अब देखना यह है कि सरकार किसानों की इस गंभीर समस्या पर कब तक ध्यान देती है और धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से कब तक शुरू किया जाता है।

RELATED ARTICLES

Recent posts