बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने विकास के नाम पर वोट दिया था,लेकिन आज क्षेत्र की पहचान कुछ नेताओं की वजह से दागदार हो रही है। जब क्षेत्रीय विधायक और पदाधिकारी ही गंभीर आरोपों में घिर जाएं,तो सवाल सिर्फ व्यक्ति पर नहीं पूरी राजनीतिक संस्कृति पर उठता है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में यह बेहद गंभीर मामला है कि भारतीय जनता पार्टी के बेलतरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजू सोनकर का नाम एक गंभीर आपराधिक प्रकरण में सामने आया है जो बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के करीबी माने जाते हैं।
मंडल अध्यक्ष ने ही भाजपा के पार्षद बंधु मौर्य की दी थी सुपारी किलिंग



