


आप पार्टी की पूर्व शहर अध्यक्ष डॉ उज्ज्वला कराडे ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस सफल आयोजन के लिए सभी पत्रकार साथियों को अपनी शुभकामनाएं दी।अतिथियों के स्वागत सत्कार के बाद शहर के यातायात को सुगम बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ट्रैफिक पुलिस के उप निरीक्षक उमाशंकर पांडे प्रधान आरक्षक ध्रुव पांडे और पांच आरक्षक साथियों सतीश कुमार रघुराज सिंह अर्पित सिंह अनिल पटेल और मुकेश कोसले का भी नगर विधायक शैलेश पांडे के हाथों शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया वही इस अवसर पर शहर की सामाजिक संस्था द विजडम, पायल एक नया सवेरा, कठपुतली विधा से जुड़ी किरण मोइत्रा,गौ रक्षा मंच के विपुल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता चंचल सलूजा,अंकिता शुक्ला,सहित कई अन्य जानी-मानी हस्तियों का अतिथियों के द्वारा स्मृति चिन्ह और शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। 
