Sunday, July 12, 2026
Homeअपराधसूने मकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को  सरकंडा पुलिस...

सूने मकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को  सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर किए बरामद…

नाम आरोपी👇

प्रकाश यादव पिता हीरालाल यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बाजार चौक लिंगियाडीह सरकंडा                                                   

बिलासपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मृत्युंजय प्रसाद निवासी राम कृष्ण नगर मोपका ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी मां और बहन रिश्तेदारों से मिलने राजकिशोर नगर गया हुआ था मकान को सुना पाकर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उसके घर से सोने-चांदी के जेवर करीबन ₹70000 को चोरी कर लिया था अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था इसी दौरान पुलिस टीम को पता चला है कि लिंगियाडीह निवासी प्रकाश यादव घटना के समय प्रार्थी के मकान के आसपास घूमते देखा गया है कि संदेही को पूछताछ हेतु पकड़ा गया प्रारंभिक तौर पर पुलिस टीम को गुमराह करता रहा बारीकी से पूछताछ करने पर प्रार्थी के घर चोरी करना स्वीकार किया तथा प्रार्थी के घर से चोरी किए कान के 1 जोड़ी सोने के टॉप्स ,1 जोड़ी पायल,सोने का लॉकेट कुल कीमती ₹70000 को आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया|

RELATED ARTICLES

Recent posts