Thursday, March 26, 2026
spot_img
Homeअपराधसूने मकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा सरकंडा...

सूने मकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा सरकंडा पुलिस के हत्थे…

नाम आरोपी👇

1- अजय यादव उर्फ सोनू पिता दशरथ यादव उम्र 28 वर्ष निवासी बंधवापारा सरकंडा

बिलासपुर/- सरकंडा थाना क्षेत्र का मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 7-9-23 को प्रार्थी शेष कुमार साहू निवासी आशावन बिरकोना रोड थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की वह पिताजी की तबीयत खराब होने से 16-8-23 को अपने पिताजी को देखने भिलाई गया हुआ था कि दिनांक 6-9-23 को पड़ोसी ने फोन करके बताया कि इसके घर का ताला टूटा हुआ है और घर से सामान बिखरा हुआ है सूचना मिलने पर प्रार्थी अपनी पत्नी के साथ वापस बिलासपुर आकर घर में देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था कमरे किचन का सामान बिखरा हुआ था घर में लगे नल के टोटी, कासा के बर्तन, सिलेंडर, टीवी तथा अन्य घरेलू सामान के साथ-साथ चांदी के पायल और बच्चों के चांदी के जेवर को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है कि सूचना पर तत्काल अज्ञात चोर के विरुद्ध चोरी का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया तथा अज्ञात चोर का पता तलाश लगातार आसपास के क्षेत्र में किया जा रहा था इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिला की एक व्यक्ति बंधव पारा के पास पुराने घरेलू सामान को बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है कि सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची जहां एक व्यक्ति को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम अजय यादव बंधवा पारा का रहना बताया पूछताछ करने पर प्रार्थी के घर दिनांक 6-9-23 को ताला तोड़कर चोरी करने की घटना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से चोरी गए चांदी के जेवर सहित टीवी, सिलेंडर तथा अन्य घरेलू सामान कीमती करीब ₹25000 को जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

RELATED ARTICLES

Recent posts