Homeखास खबरभोजली उत्सव छत्तीसगढ़ संस्कृति का धरोहर- त्रिलोक चंद्र श्रीवास ग्राम सिलपहरी में...

भोजली उत्सव छत्तीसगढ़ संस्कृति का धरोहर- त्रिलोक चंद्र श्रीवास ग्राम सिलपहरी में भोजली उत्सव का विराट आयोजन….

पूरे देश दुनिया में छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया कहा जाता है, यह क्यों कहा जाता है यहां के सीधे सरल मेहनतकश ईमानदार इंसान, हमारी भाषा हमारी संस्कृति हमारे तीज त्यौहार हमारी मिलनसiरिता इन्हीं कारण छत्तीसगढ़िया अपनी अलग पहचान बनाते हैं, भोजली उत्सव भोजली तिहार हमारे छत्तीसगढ़ संस्कृति के अमूल्य धरोहर है, जिसका संरक्षण और संवर्धन करने की जिम्मेदारी हम सभी छत्तीसगढ़ वासियों की है, यह बातें छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, मार्गदर्शक- जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक- 3, ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिलपहरी में आयोजित विराट भोजली महोत्सव के अवसर पर हजारों लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया, कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राजेंद्र शुक्ला पंडित महेश मिश्रा कांग्रेस नेता अमित यादव नंदकिशोर यादव श्रीमती इंद्राणी कौशिक गौरी शंकर ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम का सफल संचालन ग्राम पंचायत के युवा जुझारू सरपंच टीकाराम यादव ने किया इस अवसर पर श्री शुभम श्रीवास युवा नेता श्री अमन साहू श्री नरोत्तम पटेल उप सरपंच राजकुमार पटेल शेर पाल श्री द्वारिका प्रसाद पटेल विनोद यादव श्रीमती सुनीता यादव सुश्री अनीता यादव सुश्री दीपा यादव पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू, हीलेंद्र ठाकुर गायिका लक्ष्मी करियारे भाजपा नेता पुनिराम साहू महाराज सहित अंचल के दर्जनों गांव से आए हुए हजारों लोग उपस्थित थे, इस अवसर पर आयोजन समिति श्री संकट मोचन सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा श्री त्रिलोक श्रीवास का आतिशबाजी पुष्प हार और स्मृति चिन्ह देखकर भव्य स्वागत किया गया ll

RELATED ARTICLES

Recent posts